सीडीओ ने बी.डी.ओ. के साथ की समीक्षा बैठक, खराब प्रगति पर लगाई मातहतों को फटकार

                  मुख्य विकास अधिकारी ने शनिवार को सभी विकासखंडो के खंड विकास अधिकारियों के साथ ही योजनाओं एवं शिकायतों की समीक्षा की तमाम विकास खंडों के खंड विकास अधिकारियों को खराब प्रगति पर फटकार लगाई।
                 प्रधानमंत्री ग्रामीण रोजगार योजना में श्रमिकों की मजदूरी का भुगतान कराए जाने के निर्देश शासन स्तर से जिले के जिम्मेदारों व खंड विकास अधिकारियों को दिए गए थे लेकिन जिले के कुल 19 ब्लॉकों के तीन खंड विकास अधिकारियों सुरसा शाहाबाद और पिहानी के अंतर्गत श्रमिकों के शासन की मंशा के अनुसार मजदूरी नहीं मिल सकी जिस पर तीनों खंड विकास अधिकारियों को सीडीओ आनंद कुमार ने फटकार लगाई तथा स्थिति सुधारने के निर्देश दिए इसी प्रकार प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पात्रों को दिए गए आवास विकास खंड अधिकारी तथा ग्राम पंचायत अधिकारियों की हिला हवाली के चलते आधे निर्मित रह गए या निर्माण ही नहीं हुआ है इस पर आनंद कुमार ने कड़ी नाराजगी जताते हुए स्थिति को सुधारने के दिशा निर्देश दिए।