कछौना कस्बा स्थित पूर्वी चौराहा निवासी एक टेंट व्यवसाई के घर को रात्रि के समय अंधेरे में अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए नगदी सहित कीमती आभूषणों पर हाथ साफ कर फरार हो गए।मामले की सूचना पीड़ित ने पुलिस को दी।पुलिस मौके पर गयी भी लेकिन प्रभारी एसओ ने कहाकि तहरीर नही मिली है।
शुक्रवार की देर रात कस्बे के मोहल्ला पूर्वी चौराहा निवासी टेंट व्यवसाय निसार उर्फ कैफ़े के घर मे घुसे अज्ञात चोरों ने 24000 की नकदी सहित सोने की अंगूठी एक जोड़ी झुमकी व चांदी की ढाई सौ ग्राम वजनी पायलों पर हाथ साफ करते हुए बड़े ही इत्मीनान से भाग निकले ।पीड़ीत निसार की माने तो उसे चोरी की जानकारी सुबह लगभग पॉच बजे हुई जब पीड़ित का साला सोहेल शौच क्रिया को उठा सोहेल के शोर-शराबे को सुनकर जागे परिजनों को चोरी होने की जानकारी लगी । पीड़ित ने बताया कि कमरे में जिस बक्शे में नकदी और आभूषण रखे थे वह बक्सा अस्त-व्यस्त हालत में घर से कुछ दूर खेतों के किनारे पड़ा मिला ।वही चोरी के शिकार निसार ने चोरी की लिखित तहरीर थाने पर दी है चोरी की जानकारी लगते ही हरकत में आई कोतवाली पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर आवश्यक जानकारी जुटाई।वही जब कोतवाली प्रभारी से इस घटना के बावत बात की गयी तो उन्होंने तहरीर मिलने की बात से साफ इन्कार किया है।