देश में कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़ने पर केन्द्र सरकार ने राज्यों से संदिग्ध पीडितों की तलाश के लिए गहन अभियान चलाने का निर्देश दिया है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने नई दिल्ली में बताया कि दिल्ली के निजामुद्दीन इलाके में तबलीगी जमात में हिस्सा लेने वालों की आवाजाही के कारण देश में कोरोना वायरस संक्रमण के पॉजिटिव मामलों की संख्या में वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि एक हजार आठ सौ लोगों को विशेष निगरानी में रखा गया है। श्री अग्रवाल ने लोगों से लॉकडाउन के दौरान धार्मिक आयोजनों में न जाने की अपील की है।
लॉकडाउन की परिस्थिति में हमारे जो इंस्ट्रेक्शन्स हैं, हमारी डायरेक्शन वहीं है कि किसी भी तरह का कांग्रिगेशन अवॉयड करना चाहिए, धार्मिक सभाओं को अवॉयड करना चाहिए। हम चाहते हैं कि सब लोगों की सुरक्षा के लिए सोशल डिस्टेंसिंग के जो मेजर्स है, जो उसके संबंधित डायरेक्शन हैं उनका हंडर्ड परसेंट अमल हो।
साभार : आकाशवाणी