कोरोना से जंग में राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने बढ़ाया मदद का हाथ


(शाश्वत तिवारी)

लखनऊ : देश कोरोना महामारी से जूझ रहा है, लोग ऑक्सीजन और हस्पताल में बेड के लिए परेशान अपने सामने अपनो की मौत होते देख रहे है। जिसको लेकर राष्ट्रवादी विकास पार्टी ने करोना महामारी को देखते हुए देश के सभी वर्ग से आगे आकर सहयोग करने को अपील की है।

राष्ट्रवादी विकास पार्टी के मीडिया प्रभारी और प्रवक्ता अश्वनी कुमार ने बताया कि इस महामारी के रोकथाम में वर्तमान सरकार पूरी तरह से विफल है, परन्तु ये समय राजनीति करने का नहीं है, आज लोगों के जीवन बचाने और उनके साथ खड़े रहने का समय है।

अश्वनी कुमार ने बताया कि राष्ट्र्वादी विकास पार्टी के अध्यक्ष अनूप श्रीवास्तव के दिशा- निर्देश पर उन्होंने ये कार्य आरंभ किया है और सभी कार्यकरताओं से आह्वान किया है कि अपने-अपने क्षेत्रों में जहा भी जितनी मदद हो सके करे। पार्टी के सभी सदस्य जरूरतमंदो के लिए दवा के साथ भोजन और बेड वा ऑक्सीजन सिलेंडर का अपने संसाधनों से इंतजाम करे।

उन्होंने कहा कि पार्टी पूरी तरह से अपने देश के लोगो के साथ है और इस कठिन और विषम परिस्थितियों में दिन रात मदद कर रही है। उन्होंने कहा कि सभी लोग करोना के नियमों का पूरी तरह पालन करे, बहुत जरूरी होने पर ही घर से निकले और हिम्मत से काम ले। पार्टी ने ‘जीवन के संग- करोना से जंग’ नाम से व्हाट्सअप ग्रुप, ट्विटर, फेसबुक जैसे सोशल अकाउंट बनाया है। जहा पर जाकर लोग अपनी और अपनो की कोरोना के लिए मदद और उचित जानकारी ले सकते हैं।