कस्बा पिहानी के रहने वाले 14 लोग जमात में मेरठ गए थे जो दिनांक 28/03/2020 को मेरठ जमात से वापस अपने घर थाना व कस्बा पिहानी आए तथा मोहल्ला छीपीटोला का रहने वाला मोहम्मद हुसैन पुत्र निजामुद्दीन जमात में निजामुद्दीन मरकज दिल्ली गया था जो दिनांक 18/03/2020 को मेरठ जमात से कस्बा व थाना बिलग्राम जनपद हरदोई आया तथा दिनांक 25/03/2020 को वापस अपने घर थाना व कस्बा पिहानी आया । उक्त लोगों के द्वारा अपना कोई चेकअप नहीं कराया गया और ना ही थाने पर कोई सूचना दी गई जिसके संबंध में कोतवाली पिहानी पर क्रमशः मुकदमा अपराध संख्या 201/2020 व 202/2020 धारा 188/269/270 आईपीसी में सभी व्यक्तियों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया है । थाना पिहानी पुलिस द्वारा सभी लोगों को कोरेंटाइन हेतु जिला अस्पताल हरदोई भेजा गया है तथा उनका चेकअप भी कराया जा रहा है।
Related Articles
प्रशासन ने दबंगो के कब्जे से मुक्त कराई नौ एकड़ चरागाह की जमीन
July 11, 2020
0
लापरवाही के आरोपित चार पुलिस कर्मी निलंबित
November 10, 2020
0
कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिये किया गया पूरा गांव सेनेटाइज
August 1, 2020
0