69 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पाली नगर पालिकाध्यक्ष हबीब अहमद ने परिसर में ध्वजारोहण किया । इस दौरान उन्होंने नगर पालिका में कार्यरत कर्मचारियों को भारतीय गणतंत्र दिवस के संकल्प की शपथ दिलाई । इस मौके पर ईओ मीनू सिंह और वरिष्ठ लिपिक रूपेश खन्ना आदि मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त नगर में चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने वाले दो सफाई कर्मियों को नगर पालिकाध्यक्ष ने प्रशस्ति प्रमाण पत्र और माल्यार्पण कर सम्मानित किया । पालिकाध्यक्ष ने स्वच्छता अभियान को सफल बनाने हेतु वरिष्ठ नागरिक नवाब मियां , जयनारायण अवस्थी, सुरेश चंद्र तिवारी, सुरेंद्र नाथ वाजपेई, डाक्टर डीके कपूर, रामू वाजपेई और छोटेलाल गुप्ता सहित ग्यारह लोगों को ब्रांड एम्बेसडर बनाने के साथ ही पालिका के नए हाल का उद्घाटन भी किया।
Related Articles
द ग्रैंड कॉलर ऑफ द स्टेट ऑफ फलस्तीन” से सम्मानित किए गए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
February 11, 2018
0
कछौना में शहीद स्तम्भ पर पत्रकारों ने शोक सभा की और शहीदों को दी श्रद्धांजलि
February 16, 2019
0
नया साल नया संकल्प, स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत के विचार के साथ बालामऊ गाँव में युवाओं ने पुनर्जीवित किया प्राचीन विशाल कुआँ
January 1, 2019
0