पिता के द्वारा छत से फेकी गई 3 साल की मासूम बच्ची इलाज दौरान मौत

                  बेहटागोकुल थाना के मवैया में बुधवार को शाम 4 बजे मुकेश उम्र 27 पुत्र चन्दर ने अपनी 3 साल की बेटी छत पर से नीचे फेक दिया। जिससे उसको गंभीर चोट लग गई। जहाँ पर घर के लोग बच्ची को इलाज के लिए जिला पर ले गए जहां उसकी मौत हो गई। गुरुवार को सुबह गांव में शव को दफन कर दिया गया।
                  मिली जानकारी के अनुसार मुकेश ने अपने बड़े भाई प्रेमपाल की पत्नी को ही अपने पास रख लिया था। जिससे यह बेटी हई। जिसको वह बुधवार को छत पर ले गया। अचानक छत से उसको नीचे  फेंक दिया। सभी लोग दौड़ कर बच्ची को लेकर जिला पर एक निजी अस्पताल ले गये। जहाँ इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मुकेश की ससुराल से आए परिजन मुकेश की पत्नी  को साथ लेकर चले गये। वहीं मामले की जानकारी गांव के लोगों ने पुलिस को दी। लेकिन पुलिस ने कोई कार्यवाही नहीं की। मुकेश के पिता ने बताया की मुकेश का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है जिसके कारण यह घटना हुई है। वही इस घटना को लेकर गांव में तरह-तरह की चर्चा होती रही। थानाध्यक्ष बेहटागोकुल ने बताया कि मामले की जानकारी नहीं है ।