मल्लावां – अज्ञात बोलेरो गाड़ी की टक्कर से दो बाइक सवार घायल हो गए । परिजनों ने दोनों घायलो सीएचसी में भर्ती कराया जंहा से एक को जिलाअस्पताल रेफर किया गया ।
कस्बे के महमदपुर निवासी पवन 38 पुत्र गुरूप्रसाद मोहल्ले के साथी सुरेश 40 पुत्र गुलाबप्रसाद के साथ चौराहे पर बाइक से जा रहे थे । चुंगी के निकट अज्ञात बोलेरो गाड़ी ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी । जिसमे दोनों घायल हो गए । राहगीरों की सूचना पर पहुचे परिजनों ने दोनों घायलो को सीचसी में भर्ती कराया । जंहा से पवन की हालत गम्भीर देखकर उसको हरदोई रेफर किया गया है ।