क्रय केंद्र पर तहसीलदार ने मारा छापा

सांडी हरदोई – सांडी म०डी क्रय केन्द्रो की पड़ताल तहसील दार राजेश कुमार ने की।किसानो के बयान दर्ज किये जिसमें क्रय केन्द्र प्रभारी द्वारा  म०डी इंस्पेक्टर से टोकन लाने के बाद ही गेहूं खरीद किये जाने का आरोप लगाया गया ।जबकि इंस्पेक्टर ने टोकन की बात को नकार दिया।
म०डी सीमित में तहसील दार राजेश कुमार व नायब तहसीलदार समेत आधा दर्जन लेखपालो की पूरी टीम घण्टो गेहूं क्रय केन्द्रो पर  किसानो की समस्या को सुना व लेबी पर खरीद कराने में सहयोग किया । तहसील दार ने सभी  क्रय केद्रो के प्रभारी को तलब कर पड़ताल की।
किसान सियाराम,बृजकान्त द्विवेदी,मोहित कुमार आदि ने केन्द्र प्रभारी गेहूं न खरीदने की बात बतायी कि उनके द्वारा टोकन लाने को कहा गया ।जबकि मण्डी इंस्पेक्टर अमित ने जब टोकन की बात को जब गलत बताया तथा किसानो द्वारा टोकन की जब ज्यादा मिली तब स्वंय केन्द्र पर पहुंच कर तौल करायी। नाराज तहसील दार ने क्रय केन्द् विपण्न प्रभारी इन्द्र नारायण व पीसी एफ के राजकुमार गुप्ता के विरुद्घ बयान लिख वाये। श्री तहसील दार ने कहा अन्न दाता किसान का गेहूं लागत मूल्य में खरीदा जाय जेसा प्रदेश सरकार की मंशा है।यदि मंशा के विपरीत कार्य किया तो परिणाम भुगतने को तैयार २हे। सरकार किसी भी किसान के साथ कोई भेदभाव नही करती है।