हरदोई के पिहानी में आज नागरिक इलेवन और पुलिस इलेवन के मध्य दोस्ताना क्रिकेट मैच खेला गया । टॉस नागरिक इलेवन के कप्तान राजन शुक्ला ने जीता और बैटिंग का निर्णय लिया । नागरिक इलेवन ने 15 ओवर के मैच में पीयूष शुक्ला (35) , अरशद (37) , उस्मान (83) , सालिम (49) नाट आउट , व कप्तान राजन शुक्ला (4) नाट आउट की बदौलत 3 विकेट पर 225 रन बनाए ।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी पुलिस इलेवन की टीम 15 ओवर में कप्तान श्याम बाबू शुक्ला (5), नदीम जफर (28), बच्चन सिंह (16), अभिषेक (25) , विमल (4) , नितिन (18), राहुल (7), पवन नाट आउट (65) व राजेश सिंह 10 की बदौलत 15 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन ही बना सकी ।विधायक श्याम प्रकाश ने नागरिक इलेवन के कप्तान राजन शुक्ला को विजेता ट्राॅफी सौंपी ।नगर पालिका अध्यक्ष हाजी साजिद अंसारी ने 2100 ₹ दिए । उप विजेता टीम के कप्तान श्याम बाबू शुक्ला को नगर पालिका अध्यक्ष ने उप विजेता ट्राफी सौंपी । मैन आफ द मैच का पुरस्कार उस्मान खान को दिया गया । उनको विधायक ने ट्राफी, नपाप अध्यक्ष ने 1100 ₹, व्यापारी राजकिशोर सिंह ने मोबाइल और जिला पंचायत सदस्य दिलीप मिश्रा ने घड़ी भेंट की ।
मैच के दौरान आयोजकों की तरफ से डेढ़ दर्जन गरीब छात्र छात्राओं को स्कूली बैग, कॉपी, ज्योमेट्री बॉक्स व एक टीशर्ट विधायक श्याम प्रकाश व नगर पालिका अध्यक्ष हाजी साजिद अंसारी के जरिये वितरित कराई गयी ।