कोतवाल द्वारा दुकानदार की पिटाई की जांच सीओ सिटी करेंगे 

  • दुकानदार का आरोप कोतवाल मांग रहे थे 35 हजार न देने पर था पीटा ।
  • कोतवाली मामूली बात पर हुए विवाद के बाद पुलिस ने की थी पिटाई ।
  • दो पक्षों में हुआ था विवाद, 151 की हुई थी कार्यवाही ।

देहात कोतवाली पुलिस द्वारा गुंडा बन कर दुकानदार की पिटाई करने के मामले में सीओ सिटी को मामले की जांच सौंपी गई है।दुकानदार का आरोप था कि कोतवाल उससे 35 हजार रुपये मांग रहे थे न देने पर कार्यवाही की गई है।

 बता दें कि पुलिस गुंडई का मामला कोतवाली देहात का है।यहां कोतवाली देहात के सामने हरियाणा के रहने वाले कृष्ण कुमार समेरसेबिल की दुकान चलाते है।बताया कि 10 दिन  पहले पड़ोसी दुकानदार से किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था।मामला पुलिस के पास पहुंचा तो कोतवाल ने मामला निपटा दिया था और दोनों का 151 में चालान भी कर दिया था।
इसके बाद एक बार फिर दोनों दुकानदार भिड़ गए तो सूचना पर पहुंची कोतवाली देहात की पुलिस ने कृष्ण कुमार को पकड़ लिया और कोतवाल ने उससे 35 हजार रुपये मांगे न देने पर उसके बाद जमकर पीट दिया।पुलिसिया पिटाई से गंभीर कृष्ण कुमार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका इलाज किया गया।एसपी विपिन कुमार मिश्र ने बताया कि मामले की जांच सीओ सिटी विजय सिंह राणा को सौंपी गई है जांच रिपोर्ट आने के बाद कार्यवाही की जाएगी।