शीत लहर के प्रकोप से बचाव के लिए डीएम के नेतृत्व में अभियान चलाकर असहाय वर्ग को राहत पहुँचाने हेतु शासन ने दिए निर्देश

रैन बसेरा, अलाव व्यवस्था के सत्यापन एवं कम्बल वितरण हेतु 28-29 दिसम्बर और 01/02 जनवरी को प्रदेश के सभी डीएम के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाकर निराश्रित व असहाय वर्ग के व्यक्तियों को राहत पहुँचाने हेतु शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किये गये हैं ।

प्रमुख सचिव, राजस्व डॉ. रजनीश दुबे ने प्रदेश के सभी मण्डलायुक्तों, जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं। प्रथम चरण में 29 दिसम्बर को माननीय सांसद गण, माननीय मंत्रीगण एवं विधायकगण की उपस्थिति में जिला मुख्यालय पर पात्र लोगों को कम्बल वितरण कराया जाए। प्रमुख सचिव ने निर्देश दिए हैं कि जनपद के वरिष्ठ अधिकारियों के माध्यम से रात्रि में छूटे हुए पात्र लोगों को यथा रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन व अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भ्रमण कर मौके पर ही कम्बल वितरित किया जाय। शासन द्वारा शीतलहर के प्रकोप से बचाव के लिए किए जा रहे उक्त कार्य का प्रचार-प्रसार भी करा शासन के उक्त निर्देश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करते हुए प्रथम एवं द्वितीय चरण की समाप्ति के दो दिवस के अंदर कृत कार्यवाही की सूचना निर्धारित प्रारूप पर ई-मेल पर उपलब्ध कराएं।