पटना (बिहार):-हिन्ददेश साहित्य परिवार का विस्तार करते हुए हिन्ददेश की संस्थापिका सह अन्तर्राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती अर्चना पाण्डे ‘अर्चि’ और अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक श्रीमती (डॉ.) स्नेहलता द्विवेदी ‘आर्या’ ने कई देशों और भारत वर्ष के कई प्रदेशों के अध्यक्षों और सचिवों को मनोनीत किया।
डॉ. राजेश कुमार शर्मा पुरोहितजी को अंतर्राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी, श्रीमती निक्की शर्मा ‘निक्की’ जी को अन्तर्राष्ट्रीय सलाहकार, सुश्री रुचिका राय जी को अंतर्राष्ट्रीय सह-सचिव, कुमार नवीन गौरवजी को अंतर्राष्ट्रीय प्रमाणन पदाधिकारी के दायित्व पर मनोनीत किया गया।
श्रीमती स्मृति भूषणजी को विश्वबंधुत्व अन्तर्राष्ट्रीय पटल की अध्यक्षा, श्रीमती शिल्पी बिसरिया जी को उपाध्यक्षा , श्रीमती इंदु उपाध्यायजी को संयोजिका मनोनीत किया गया। इस पटल संरक्षिका श्रीमती कल्पना पारीख जी से आग्रह किया गया जिसे उन्होनें स्वीकार किया। हिंददेश पत्रिका की अध्यक्षा के दायित्व पर सुश्री रुचिका राय जी को मनोनीत किया गया।
हिन्ददेश के दोहा ,कतर के अध्यक्षा के पद पर श्रीमती बन्दना राज, उपाध्यक्ष के पद पर समीर मूसा जी को मनोनीत किया गया।शीघ्र ही अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा की इकाइयों के गठन और उद्घाटन किया जायेगा।
हिन्ददेश परिवार के दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, गुजरात, महाराष्ट्र, बुंदेलखंड, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर, कर्नाटक की इकाइयों के अध्यक्ष- सचिव मनोनीत किये गए।दिल्ली ईकाई के अध्यक्ष का दायित्व डॉ. राम कुमार झा ‘निकुंज’ और उपाध्यक्ष का दायित्व सस्मिता मुर्मू , सचिव का दायित्व श्रीमती संगीता गुलाटी जी को प्रदान किया गया। उत्तर- प्रदेश की इकाई के अध्यक्ष के रूप में श्री कन्हैयालाल गुप्त जी, उपाध्यक्ष श्रीमती भावना गौर और सचिव के रुप में श्री अनूप कुमार छोटा जी का मनोनयन हुआ। बिहार इकाई के अध्यक्ष के रूप में श्री कुमार नवीन गौरव, उपाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी के पद पर श्री आनंद प्रकाश जी का मनोनयन किया गया।
झारखंड इकाई के अध्यक्ष के पद पर सुश्री ज्योति कुमारी , गुजरात इकाई की अध्यक्षा श्रीमती आभा चौहान कर्नाटक इकाई की अध्यक्षा सुश्री आराधना प्रियदर्शिनी, महाराष्ट्र इकाई की अध्यक्षा श्रीमती सुखमिला अग्रवाल, सचिव श्रीमती सुधा चतुर्वेदी , जम्मू-कश्मीर इकाई के अध्यक्ष श्री अमरजीत सिंह,उपाध्यक्ष श्रीमती अभिलाषा आभा, उत्तराखंड इकाई के अध्यक्ष श्री हरिकिशोर परिहार, बुंदेलखंड इकाई के अध्यक्ष श्री सुभाष चंद्र चौरसिया जी को बनाया गया।
डॉ स्नेहलता द्विवेदी ‘आर्या’ और अर्चना पांडे ‘अर्चि’ ने सभी पदाधिकारियों को शुभकामना देते हुए दायित्व निर्वहन के सफलता की कामना की है एवं उनके साहित्यिक और व्यक्तिगत जीवन में सफलता की कामना की है साथ ही उम्मीद व्यक्त की हैं कि हिन्ददेश परिवार की स्थापना के मूल उद्देश्य ; मानव सेवा, सकारात्मक भाव और मानवता के उच्चतम आदर्शों का अनुपालन करते हुए सभी पदाधिकारी अपने-अपने दायित्व का समुचित निर्वहन करेंगे और साहित्य सृजन करेंगे।
डॉ. स्नेहलता द्विवेदी ‘आर्या’
अन्तर्राष्ट्रीय संरक्षक,
हिन्ददेश परिवार।