एक शाम वीर हनुमान के नाम ऑनलाइन काव्य सम्मेलन सम्पन्न

विभिन्न प्रदेशों के रचनाकारों ने भक्तिमय रचनाएं की प्रस्तुत

नई दिल्ली : दिल्ली की जानीमानी साहित्य संगम संस्थान मंच पर हनुमान जयंती के पावन अवसर पर एक शानदार आनलाइन काव्य सम्मेलन एक शाम वीर हनुमान के नाम का आयोजन गीतशाला मंच की अधीक्षिका एवं मिडिया प्रभारी सरोज सिंह राजपूत ठाकुर द्वारा आयोजित किया गया ।
इस कार्यक्रम में सभी प्रांतों के साहित्य कारों ने शानदार रचनापाठ कर मंच को सुशोभित किया ।

हमारे इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय मिडिया प्रभारी आ०राजेश कुमार शर्मा पुरोहित जी और अध्यक्ष हमारे साहित्य संगम संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष आ०राजवीर मंत्र जी रहे ।

आज के इस पावन अवसर पर भाग लेने वाले हमारे साहित्यकार है, आ० डा०मीना भट्ट जी, आ० छाया प्रभु सक्सेना जी, बिनोद कुमार हंसौड़ा जी दीप्ति शर्मा, सुधा श्रीवास्तव, डा०कुमुद श्रीवास्तव कुमुदिनी जी, रवि रशिमी अनूभूती जी, प्रेम लता मिश्रा, इन्द्र शर्मा शचि जी, अश्मनी जी, राजेश कौरव सुमित्रा जी अनिता मंदिलवार सपना, गीतांजलि वाष्णैय, डा०सुनीता मिश्रा जी सभी ने शानदार प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का संचालन सरोज सिंह राजपूत ठाकुर द्वारा किया गया ,और समापन हमारे दोनों अतिथियों के शानदार उद्बोधन द्वारा हुआ।