ठगी के शिकार युवक ने तहसील दिवस में दिया प्रार्थना पत्र

  • झांसा देकर ठगे रुपये, अब नही कर रहे हैं वापस
  • चरवा पुलिस को दो बार तहरीर देने के बाद भी चरवा पुलिस ठगी करने वाले को क्यों नही कर रही गिरफ्तार?

कौशाम्बी : चरवा थाना क्षेत्र में ठगी के शिकार हुए एक युवक ने चायल तहसील दिवस में शिकायती पत्र देकर बताया कि कई बार मामले की तहरीर चरवा पुलिस को दी जा चुकी है लेकिन पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है । अधिकारियों ने शिकायतकर्ता को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया है।

जानकारी के मुताबिक चरवा थाना क्षेत्र के पूरे कलपत चरवा के श्याम लाल ने उजिहनी गांव के लल्लू के झगड़ा लड़ाई के एक मामले में पूरामुफ्ती थानेदार के नाम पर दिए गए अपने बीस हजार रुपए वापस मांगने शुरु कर दिये । जिस पर आरोपित श्याम लाल ने रकम वापस नहीं की । मामला तूल पकड़ने लगा तो श्याम लाल ने राहुल से मिन्नत की कि वह इस मामले को ठण्ढा करें और लल्लू को रुपये वापस कर दे । जिस पर श्याम लाल के कहने पर राहुल ने लल्लू को रकम वापस दे दिया । बीच माध्यम बनने वाले राहुल ने उजिहनी गांव के लोग को बीस हजार रुपए की रकम वापस कर दी । लेकिन अब इसी मामले में ठगी करने वाले श्याम लाल ने राहुल को रुपये देने से इनकार कर दिया है। जिसमे श्याम लाल के खिलाफ चरवा पुलिस को दो तहरीर दी गई थी लेकिन एक महीने बीता जाने के बाद जब कोई कार्यवाही श्याम लाल के ऊपर चरवा पुलिस नही किया ।

राहुल ने एसपी साहब को लिखित शिकायत पत्र देकर न्याय के गुहार लगाया है । लेकिन चरवा पुलिस क्यों श्याम लाल के ऊपर कोई कार्यवाही नही कर रही हैं ? एक महीना बीत चुका है तहरीर दिए । अब यह देखना है कि चरवा पुलिस न्याय दिलाती है या फिर मामले को ठण्ढे बस्ते में डाल देती है ?