हरदोई– माधौगंज डाकघर के उप मण्डलीय परिवाद निरीक्षक से लोगो ने रजिस्ट्री, आधारकार्ड न बनाए जाने की शिकायत की। कस्बे के डाक घर में बुधवार को उप मण्डलीय परिवाद निरीक्षक पश्चमी राजबहादुर निरीक्षण करने पहुंचे। उनके समक्ष सौरभ गुप्ता निवासी मोहल्ला अन्नपूर्णा नगर ने रजिस्ट्री न किए जाने की शिकायत की जिस पर जांच अधिकारी ने कहा कि प्रिंटर की खराबी के कारण रजिस्ट्री नही हो पायी ।
शिकायत कर्ता ने कहा कि विभाग द्वारा मागी गयी सुचना में 64 रजिस्ट्री किये जाने की बात सामने आयी फिर मेरी रजिस्ट्री क्यों नही की गई । मोहल्ला किदवई नगर निवासी अनूप कुमार कश्यप ने कहा कि आधार कार्ड बनाने के लिए 100 रूपये वसूले गए।इस बात पर जांच अधिकारी ने कहा कि मामले जांच की जायेगी । पोस्ट मास्टर श्रवण कुमार शर्मा ने विभाग का जनरेटर एक वर्ष से खराब पड़ा है। सरकारी कार्य किराये के जनरेटर से किया जा रहा है । अधिकारी ने नाराजगी ब्यक्त करते कहा कि विभाग को जानकारी क्यों नही दी उस पर कहाँ हम यहाँ 4 माह पूर्व आए है । डाक घर में आधार कार्ड बनाने का कार्य बन्द होने की जानकारी करने पर उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर आपरेटर के ट्रेनिग पर चले जाने के कारण कार्य प्रभावित हुआ । अब कम्प्यूटर आपरेटर आशुतोष कुमार कौशल की पोस्टिंग करदी गयी है अब आधार कार्ड बनाने में कोई दिक्कत नही होगी । पैसे लिए जाने पर उन्होंने कहा कि आधार कार्ड नामांकन निशुल्क किये जायेंगे । नाम सुधार व् अन्य त्रुटियों के सही करने के लिए 30 रूपये का शुल्क लिया जायेगा ।