बेहंदर के कोटेदार की मनमानी मार्च माह का राशन किया ब्लैक और अप्रैल माह में आंशिक राशन वितरण किया

ग्राम सभा बेहंदर कला के कोटेदार ने मार्च माह का पूरा राशन व मिट्टी का तेल ब्लैक कर दिया और अप्रैल महीने में कुछ ही लोगों को राशन व मिट्टी का तेल वितरण किया । कोटा तो फातिमा के नाम से है लेकिन फातिमा के पौत्र रियासत अली व शराफत अली कोटे का संचालन करते हैं और मनमाने तरीके से कोटे पर राशन व अन्य सामग्री का वितरण करते हैं । कोटे पर दबंग लोगों को बैठाते हैं । दबंगों के द्वारा ग्रामीणों से अभद्रता की जाती है और अपशब्दों का प्रयोग किया जाता है । लाभार्थियों को कभी-कभी भगा दिया जाता है । जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने
सर्वप्रथम ग्राम प्रधान राजकुमार से की । बेहंदर के ग्राम प्रधान राजकुमार एवं ग्रामीणों के द्वारा मुख्यमंत्री और खाद्य एवं रसद विभाग आयुक्त के पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज कराई की गई है । शिकायत में भ्रष्ट कोटेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लाइसेंस निरस्त करने की मांग की गई है ।


@anuragsharan