सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन आज तहसील सण्डीला में जिलाधिकारी शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में किया गया । इस अवसर पर उन्होने सभी उपस्थित जिलास्तरीय अधिकारियों को निर्देश कि मा0 मुख्यमंत्री,शासन,सम्पूर्ण समाधान दिवस एवं जनता दरबार से प्राप्त होने वाली शिकायतों का निस्तारण पूर्ण गुणवत्ता परक करें ताकि गरीब फरियादियों को बार बार तहसील एवं जनता दरबार के चक्कर न लगाने पडें । उन्होने कहा कि लम्बित शिकायतों एवं प्राप्त शिकायतों का निस्तारण कराना शासन की प्राथमिकता है और इसमें किसी अधिकारी द्वारा किसी प्रकार की लापरवाही न की जाये ।
समाधान दिवस में मंगलू निवासी ग्राम कटियार ने गांव अपात्रों के राशन कार्ड बनाये जाने की षिकायत पर जिलाधिकारी ने इस प्रकरण की गंभीरता से जांच करने के निर्देष उप जिलाधिकारी सण्डीला आशीष कुमार सिंह को दिये । इसी प्रकार धनपाल पुत्र रामनिवास निवासी ग्राम भारत खेडा मजरा निकौती ने शिकायत की कि गांव के तालाब पर दंबगो द्वारा अवैध कब्जा कर खेती की जा रही है । इस पर जिलाधिकारी ने तहसीलदार सण्डीला को निर्देश दिये उक्त लोगो के विरूद्व एफआईआर दर्ज कराकर सख्त से सख्त कार्यवाही करें । समाधान दिवस में 124 शिकायतें प्राप्त हुई जिनके निस्तारण हेतु जिलाधिकारी ने सम्बन्धित विभाग को समयबद्व तरीके से गुणवत्ता परक करने के निर्देश दिये ।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार ने कहा कि राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारी ग्रामीण क्षेत्रों में विषेश नजर रखें तथा क्षेत्र के अपराधियों एवं भूमाफियाओं की जानकारी होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें । समाधान दिवस में मुख्य विकास अधिकारी आनन्द कुमार, अपर जिलाधिकारी डा0विपिन कुमार मिश्र, डिप्टी सीएमओ डा0विजय कुमार, परियोजना निदेशक डीआरडीए सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी,खण्ड विकास अधिकारी,सीडीपीओ आदि मौजूद रहीं ।