राजस्व न्यायिक कार्य करने वाले पीठासीन अधिकारी के लिंक अधिकारी नामित : जिलाधिकारी  

               जिलाधिकारी पुलकित खरे ने बताया है कि राजस्व परिषद उ0प्र0 के निर्देश पर राजस्व न्यायिक कार्य करने वाले प्रत्येक पीठासीन अधिकारी का एक लिंक अधिकारी पदनाम से तत्काल निर्धारित कर दिया गया है ताकि किसी तिथि पर अपरिहार्य कारणोंवश पीठासीन अधिकारी स्वयं वादों की सुनवाई करने में असमर्थ उनके लिंग अधिकारी द्वारा वादों की सुनवाई की जाये ।
              उन्होने बताया कि अपर जिलाधिकारी वि0/रा0 के लिंक अधिकारी , अपर जिलाधिकारी न्यायिक होगे। इसी तरह अपर जिलाधिकारी न्यायिक के लिंक अधिकारी , अपर जिलाधिकारी वि0/रा0, अतिरिक्त अधिकारी प्रथम के लिंक अधिकारी, अति0अधिकारी द्वितीय तथा अतिरिक्त अधिकारी द्वितीय के लिंक अधिकारी अति0 अधिकारी प्रथम होगें । उप जिलाधिकारी सदर के लिंक अधिकारी उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर और उप जिलाधिकारी न्यायिक के लिंक अधिकारी उप जिलाधिकारी सदर, उप जिलाधिकारी शाहाबाद के लिंक अधिकारी उप जिलाधिकारी न्यायिक व उपजिलाधिकारी न्यायिक के लिंक अधिकारी उपजिलाधिकारी शाहाबाद, उपजिलाधिकारी सण्डीला के लिंग अधिकारी उपजिलाधिकारी न्यायिक सण्डीला, उप जिलाधिकारी न्यायिक सण्डीला के लिंक अधिकारी उपजिलाधिकार सण्डीला, उपजिलाधिकारी बिलग्राम के लिंक अधिकारी उपजिलाधिकारी न्यायिक बिलग्राम, उपजिलाधिकारी बिलग्राम न्यायिक के लिंक अधिकारी उपजिलाधिकारी बिलग्राम, उपजिलाधिकारी सवायजपुर के लिंक अधिकारी उपजिलाधिकारी न्यायिक, उपजिलाधिकारी न्यायिक के सवायजपुर के लिंक अधिकारी उपजिलाधिकारी सवायजपुर होगें ।
                जिलाधिकारी ने बताया कि इसी तरह तहसीलदार सदर के लिंक अधिकारी तहसीलदार न्यायिक सदर व तहसीलदार न्यायिक के लिंक अधिकारी तहसीलदार सदर, नायब तहसीलदार सुरसा के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार बावन व नायब तहसीलदार बावन के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार सुरसा, नायब तहसीलदार हरियावां के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार बावन, तहसीलदार शाहाबाद के लिंक अधिकारी तहसीलदार न्यायिक शाहाबाद व तहसीलदार न्यायिक शाहाबाद के लिंक अधिकारी तहसीलदार शाहाबाद, नायब तहसीलदार शाहाबाद के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार शिरोमननगर व नायब तहसीलदार शिरोमननगर के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार शाहाबाद,नायब तहसीलदार पण्डरवा के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार शिरोमननगर, तहसीलदार सण्डीला के लिंक अधिकारी तहसीलदार न्यायिक सण्डीला व तहसीलदार न्यायिक सण्डीला के लिंक अधिकारी तहसीलदार सण्डीला बनाये गये है ।
                 नायब तहसीलदार सण्डीला के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार कोथावां, नायब तहसीलदार कोथावां के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार सण्डीला, नायब तहसीलदार भरावन, कछौना के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार सण्डीला,तहसीलदार बिलग्राम के लिंक अधिकारी तहसीलदार न्यायिक बिलग्राम, तहसीलदार न्यायिक बिलग्राम के लिंक अधिकारी तहसीलदार बिलग्राम, नायब तहसीलदार बिलग्राम के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार माधौगंज, नायब तहसीलदार माधौगंज के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार बिलग्राम, नायब तहसीलदार मल्लावां के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार माधौगंज, तहसीलदार सवायजपुर के लिंक अधिकारी तहसीलदार न्यायिक सवायजपुर, तहसीलदार न्यायिक सवायजपुर के लिंक अधिकारी तहसीलदार सवायजपुर, नायब तहसीलदार पाली के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार सवायजपुर, नायब तहसीलदार सवायजपुर के लिंक अधिकारी नायब तहसीलदार पाली तथा नायब तहसीलदार कटियारी के लिंक अधिकारी के रूप में नायब तहसीलदार सवायजपुर को नियुक्त किया गया है ।