लखनऊ के आलमबाग में पीपीपी पद्धति पर आधारित बस अड्डे का निर्माण पूरा हो गया है । इस बस अड्डे को विश्व स्तरीय बनाने का प्रयास किया गया है । इस नव निर्मित, अत्याधुनिक आलमबाग बस टर्मिनल का लोकार्पण प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के कर कमलों द्वारा दिनांक 12 जून 2018, दिन मंगलवार को संपन्न होगा ।