सामुदायिक शौचालय के निर्माण में घोर भ्रष्टाचार

Corruption Feature IV24

फतेहपुर जिले से एक और बड़ी खबर आ रही है —

विकासखंड के अधिकारी अपंजीकृत ठेकेदारों से करवा रहे काम ।

फतेहपुर जनपद के ऐराया विकासखंड के विकास अधिकारियों के कार्यालय से निकलकर बड़ी खबर आ रही है, मामला विकास कार्यो के सम्बंध से है।

विकासखंड के अधिकारी बिना पंजीकृत ठेकेदार द्वारा कार्य करवाकर सरकार के टैक्स की चोरी करवाते हैं। अपंजीकृत ठेकेदारों से काम करवाते हैं। जो कि घटिया किस्म के मटेरियल अवैध गंगा बालू का भी प्रयोग करते हैं और सरकार को टैक्स भी नहीं देते हैं ।

मामला विकासखंड ऐरायां के हसनपुर कसार का है; जहां पर अवैध ठेकेदार राममिलन के द्वारा सामुदायिक शौचालय का निर्माण कराया जा रहा है; जिसमें अवैध गंगा बालू का प्रयोग किया जा रहा है । इसकी सूचना सचिव को दे दी गई है ।

अगर उच्च स्तरीय शासन स्तर की जाँच टीम गठित करके कराई जाए तो आवास और शौचालय घटिया अपूर्ण निर्माण में बड़ा ही खुलासा होगा।