कांग्रेस ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित कर मनाया 133 वां स्थापना दिवस

राज चौहान ब्यूरो प्रमुख हरदोई –


डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में तक़रीबन 60 कांग्रेसी सम्मानित किए गए ज़िला हरदोई के कांग्रेस अध्यक्ष डॉ. राजीव सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस का स्थापना दिवस मनाया गया । गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने देश के नव निर्माण और विकास में अपना अभूतपूर्व योगदान दिया है, यह एक मात्र बलिदानी पार्टी है; जिसने देश को अंग्रेजों से आज़ादी दिलाई है।

आज देश को फिरकापरस्त ताकतों और अवसरवादी शक्तियों से मुक्त कराने की आवश्यकता है। इसी क्रम में प्रदेश सचिव विक्रम पांडेय ने कहा कि कांग्रेस ने सदैव एकता और भाईचारे की राजनीति की है कांग्रेस ने हिंदू-मुस्लिम, सिख-इसाई आपस में सब भाई-भाई के सिद्धांत पर कार्य किया है और देश को आगे बढ़ाने का काम किया । इसके उपरांत बैठक को सम्बोधित करते हुए, अनुसूचित जाति के ज़िला चेयरमैन पी.पी. वर्मा ने कहा कांग्रेस पार्टी ने दलित उत्थान और दलितों के विकास के लिए सदैव कार्य किया है, दलितों को मान सम्मान दिया है दलित सदैव कांग्रेस पार्टी का साथ देगा कांग्रेस पार्टी ने ही बाबासाहेब आंबेडकर, बाबू जगजीवन राम, मीरा कुमार अन्य दलित नेताओं को राजनीति में आगे बढ़ाया है । साथ में अल्पसंख्यक कांग्रेस अध्यक्ष आफ़ताब हैदर ने कहा कांग्रेस एकलौती ऐसी पार्टी है, जिसने सभी धर्मो, जाति अथवा वर्गों के लोगो व अल्पसंख्यकों के हित सुरक्षित हैं, अल्पसंख्यक के कल्याण की योजनाएं संचालित करके उन्हें समान अवसर देने का कार्य कांग्रेस ने किया है।

कांग्रेस छात्र संगठन के ज़िलाध्यक्ष अमलेंद्र त्रिपाठी ने ने कहा स्थापना दिवस पर सभी छात्रों व युवाओं को बहुत-बहुत बधाई; कांग्रेस पार्टी ने सदस्यों के छात्रों के हितों के संघर्षों की लड़ी है, उनके लिए समान रोजगार के अवसरों को पैदा किया है, उन्हें समाज में सम्मान से जीने का हक दिया है। कांग्रेस पार्टी युवा हित बात करती रही है युवा हृदय सम्राट राहुल गांधी युवाओं के लिए सदैव संघर्षरत रहते हैं ।

कार्यक्रम में पीसीसी सदस्य महताब अहमद के द्वारा स्थापना दिवस पर मिष्ठान वितरण किया गया। आज के कार्यक्रम में राजा राम वर्मा, वृंदावन बिहारी श्रीवास्तव, उर्मिला वर्मा, सुरेश चंद्र पांडे, हरि ओम त्रिपाठी, गुफरान कौसर, मिथिलेश सिंह चौहान, अजीत सिंह चंदेल ,गोपाल पांडे ,विजय दीक्षित ,सर्वेश सिंह, सुरेंद्र वर्मा ,विजय वर्मा शिवलाल वर्मा, देवदत्त कोरी चंद्रपाल वर्मा ,द्वारिका प्रसाद राम गोपाल ,वर्मा मनोज कुमार ,लाला राम शुक्ला , अज़हर खां ,सशिकान्त तिवारी सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे!