संविधान संशोधन बिल को लोकसभा से मिली मंजूरी


सवर्णों को 10 प्रतिशत आरक्षण दिए जाने के सम्बन्ध में मंगलवार को लोकसभा में पेश किया गया संविधान संशोधन बिल पारित हो गया है। लोकसभा में कुल 323 लोगों ने बिल के समर्थन में वोट दिया, जबकि तीन सदस्यों ने इसके विरोध में वोटिंग की।