नगर पालिका परिषद व नगर पंचायतों में सार्वजनिक सुलभ शौचालयों के निर्माण के संबंध में आयोजित अधिशाषी अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी पुलकित खरे ने सभी को निर्देश दिये कि 30 नवम्बर 2018 तक अपने नगर पालिकाओं में बनने वाले सभी सुलभ शौचालयों का निमार्ण पूर्ण कराकर जन प्रतिनिधियों से उद्घाटन कराकर प्रारम्भ कराना सुनिश्चित करें।
नगर पालिकाओं में शौचालय निर्माण के संबंध में जिलाधिकारी ने ईओ को निर्देश दिये कि जो शौचालय पूर्ण हो गये उनकी फोटो तत्काल अपलोड कराना सुनिश्चित करें तथा कूड़ा निस्तारण के लिए अस्पताल, स्कूल, कालेज एवं उद्योगों को चिहिन्त करते हुए उन्हें अपना कूड़े का निस्तारण स्वयं करने के निर्देशित किया जाये तथा पालिकाओं के वार्डो के कूड़े को डोर टू डोर प्रतिदिन उठवाना सुनिश्चित करें।
बैठक में जिलाधिकारी ने सभी अधिशाषी अधिकारियों से कहा कि 04 जनवरी 2019 से सर्व सर्वेक्षण का कार्य जनपद में प्रारम्भ होगा, इसलिए सभी अधिकारी अपनी नगर पालिकाओं में विशेष सफाई अभियान चलाकर नगरों की सफाई कराना सुनिश्चित करें तथा जिन सुपरवाइजरों एवं सफाई कर्मचारियों द्वारा कार्य में लापरवाही बरती जाये उनके खिलाफ सख्त कार्य करें। उन्होने कहा कि अधिकारी पॉलीथिन की रोक के लिए समय समय पर छापेमारी कर जुर्माना भी वसूलते रहे। बैठक में अपर जिलाधिकारी संजय कुमार सिंह, नगर मजिस्ट्रेट सतीश कुमार त्रिपाठी, अति. मजिस्ट्रेट एकता सिंह सहित सभी नगर पालिकाओं के अधिशाषी अधिकारी आदि मौजूद रहे।