एक दिन की इंस्पेक्टर बनी छात्राओं ने जीता लोगों का दिल

         हरदोई- आपको याद होगा कि फिल्म ‘नायक’ में एक दिन का सीएम बनकर अनिल कपूर ने लोगों की मदद की थी। इस तरह उत्तर प्रदेश के हरदोई में कक्षा 11 की तीन छात्राओ ने भी एक दिन की इंस्पेक्टर बनकर लोगों का दिल जीत लिया। इतना ही नहीं छात्राओं ने पुलिस की हर जिम्मेदारी को बखूबी निभाया, वहीं मैसेज दिया कि एपीजे अब्दुल कलाम ने कहा था कि ‘हम अपनी तरक्की में इतना समय लगा दें के हमें दूसरे की बुराई करने का वक्त ही न मिले’।
          शासन के निर्देश पर पुलिस और पब्लिक रिलेशन और प्राब्लम्स को सुलझाने के लिए जिले के थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया था कि छात्राओं को थाने का भ्रमण कराकर उनको पुलिसिंग से अवगत कराकर उनको ब्रीफ किया जाएगा।इसी कड़ी में शहर के वेणी माधव इंटर कालेज की छात्राएं शैक्षिक भ्रमण के लिए कोतवाली पहुंची।यहां एसपी आलोक प्रियदर्शी सीओ विजय सिंह राणा महिला इंस्पेक्टर स्वेता तिवारी ने छात्राओं को कोतवाली का भ्रमण कराकर उनको पुलिसिंग से अवगत कराया।
       एसपी ने सभी छात्रों को सोशल साइट्स पर होने वाले प्रभाव दुष्प्रभाव पर भी चर्चा की और कहाकि सोशल नेटवर्किंग साइटों पर निजी जानकारी अधिक न शेयर करें।यहाँ छात्रा बुशरा व श्रेया श्रीवास्तव को शहर कोतवाल की कुर्सी पर बैठाकर पुलिसिंग कराई गई तो दोनों छात्राओं ने कई शिकायतों को सुना जिसमे दोनों पक्षों को बुलाकर उनको सुनकर समस्याओं का निस्तारण व बाइक चोरी के मामले में एफआईआर दर्ज कर सीसीटीवी कैमरे के फुटेज तलाश कर बाइक तलाशने व आरटी के माध्यम से सभी थानों को सूचित करने के आदेश दिए।
        वहीं लोनार कोतवाली में गन्ना कृषक महाविद्यालय सवायजपुर के स्नातक स्तरीय छात्राओं को थाना लोनार में भ्रमण हेतू बुलाया गया।जिसमें बीए प्रथम वर्ष की छात्रा पलक सोमवंशी को थाना प्रभारी की कुर्सी पर बैठाकर इनके द्वारा आने वाले शिकायतकर्ताओं की समस्या सुनी गयी छात्राओं को थाना भ्रमण कराया गया जिसमें थाना कार्यालय सीसीटीएनएस कक्ष व अन्य पुलिस के दैनिक कार्यों को विस्तार से बताया गया इसके अलावा 1090, डायल 100 व 1073 व अन्य महिलाओं के सम्बन्ध में कानून की जानकारी दी गयी।वही छात्राओं की जिज्ञासा पर दंगा नियन्त्रण उपकरण के बारे में भी बताया गया।वही बेहटा गोकुल थाने में ग्रामोदय इंटर कॉलेज खेरिया के विद्यार्थियों को पुलिस की कार्यप्रणाली बताई गई और और उनमें से शालिनी बाजपेई को 4 घंटे के लिए थाना अध्यक्ष बनाया गया जिसमें बालिका ने थाना अध्यक्ष के रूप में कई फरियादियों की बातें सुनकर संबंधित बीट कर्मचारी गणों को जांच करने के लिए लिखा इसी दौरान एक कांस्टेबल को 1 दिन का अवकाश भी प्रदान किया गया।छात्राओ का कहना है कि पुलिस की यह पहल अच्छी है। इससे हमें वह मालूम चला कि पुलिस को दिनभर क्या-क्या कार्य करने होते हैं और शिकायत करने पहुंचे लोगों की किस तरह सुनवाई की जाती है। कोतवाली प्रभारी की जिम्मेदारी संभालकर मुझे आत्मबल मिला है।