नगर पंचायत अजुहा में पहला कोरोना पाॅजिटिव मरीज मिलने से मचा हड़कंप, नगर के प्रमुख रास्तों को कराया गया सील

कौशांबी- वैश्विक कोरोना महामारी संकट से निजात दिलाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार अथक प्रयास कर रही है । कौशांबी जिला के आला अधिकारी भी सरकारी निर्देशों का पालन कराने के लिए जागरूकता अभियान चला रहे हैं जिससे कि जिले में संक्रामक रोग न बढ़ने पाये ।

बताते चलें कि सिराथू क्षेत्र के नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नं 8 में वृद्ध होरी लाल पुत्र शीतल प्रसाद 75 वर्ष चार दिन पहले सीढ़ी से फिसल कर घायल हो गए थे, जिनका इलाज कराने के लिए परिजन प्रयागराज स्थित कृष्णा अस्पताल ले गए थेे ।जहाँ डाक्टरों ने समस्त चेक अप के साथ साथ कोविड-19 का सैंपल लेकर जाँच के लिए लैब भेजा था । आज 26/06/2020 को रिपोर्ट आने के बाद पता चला कि वृद्ध कोरोना पाॅजिटिव मरीज है । पड़ोसी सभासद कृष्ण कुमार बाजपेयी ने कहा कि नगर प्रशासन के सहयोग से सैनिटाइज़ करवाया जा रहा है ।

अजुहा अधिशाषी अधिकारी सूर्य प्रकाश गुप्ता ने बताया कि संपूर्ण नगर में युद्ध स्तर पर आशा कार्यकर्त्रियों के माध्यम से घर-घर जाकर लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के तरीके बताए जा रहेे हैैं, इसके साथ ही संभावित रोगी की जांच चिकित्सकों की टीम द्वारा कराई जाएगी । नगर को कर्मचारियों के माध्यम से साफ सफाई के साथ साथ सेनेटराइज कराया जा रहा है नगर के प्रमुख रास्तों को एसआई विजय कुशवाहा ने फ़ौरन सील कराते हुए चेतावनी दी कि यदि कोई भी व्यक्ति बिना मास्क लगाए सार्वजनिक स्थानों पर बेवजह घूमता पाया गया तो विधिक कार्यवाही होगी । नगर में पहला कोरोना पाजिटिव मरीज मिलने से आस पास के गाँवों में हड़कंप मच गया ।

जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट