केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर जताया विरोध

देश में बेतहाशा बढ़ती मंहगाई के विरोध में सभी विपक्षी दल केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर विरोध जता रहे हैं। उत्तर प्रदेश कौशांबी के चायल तहसील में सपाइयों ने शुक्रवार को पेट्रोल, डीजल के बढ़ते दामों, लॉक डॉउन के कारण बेरोजगारी को दूर करने व महिलाओं के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ एक दिवसीय धरना एवं प्रदर्शन किया।

चायल बाजार से कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए तहसील परिसर पहुंचे। यहां पर सपा पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कार्यकर्ताओं के साथ राज्यपाल संबोधित ज्ञापन एसडीएम ज्योति मौर्या को सौंपा।

जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 कौशांबी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट