महंत नृत्यगोपाल दास जी कोरोना से संक्रमित, श्री कृष्ण जन्मोत्सव में शामिल होने गए थे मथुरा

लखनऊ : श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट और श्रीकृष्ण जन्मभूमि न्यास के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास की गुरुवार सुबह अचानक तबीयत बिगड़ने की सूचना से जिला प्रशासन में खलबली मच गई।

सूत्रों के अनुसार, नृत्य गोपाल दास को सांस लेने में दिक्कत हो रही है। तबियत बिगड़ने के समय महंत नृत्य गोपालदास मथुरा में थे। गौरतलब है कि नृत्य गोपाल दास हर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के दौरान मथुरा आते हैं। मथुरा यात्रा के दौरान आज उनकी तबीयत बिगड़ गई। ताज़ा जानकारी के अनुसार उनमें अभी कोरोना की पुष्टि हो चुकी है। फिलहाल, डॉक्टर उनका इलाज कर रहे हैं। आगरा के सीएमओ समेत कई डॉक्टर्स की एक टीम नृत्य गोपाल दास के इलाज के लिए पहुँच चुकी हैं। जहां उन्हें ऑक्सीजन लगाया गया है।

इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महंत नृत्य गोपाल दास, उनके समर्थकों और मथुरा के जिलाधिकारी से बात की है। इसके साथ ही सीएम योगी ने मेदांता हॉस्पिटल के डॉक्टर नरेश त्रेहान से बात की है और महंत नृत्य गोपाल दास को गुरुग्राम स्थित मेदांता हॉस्पिटल में शिफ्ट किया जा चुका है।

अवनीश मिश्रा (प्रदेश प्रभारी)