रिपोर्ट- अवनीश मिश्रा
पूरे देश में कोरोना वायरस पाजिटिव मामलों की संख्या अब दिन बा दिन मामलों में बढ़ोतरी देखने मिल रही है जिसमें सबसे ज्यादा मामले तब्लीगी जमात से जुडे हैं । लॉकडाउन 14 अप्रैल के बाद खोले जाने की मीडिया खबरों के बीच योगी सरकार ने मामले की गंभीरता को समझते हुए लॉकडाउन की अवधि को बढ़ाने पर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया ।
15 जिले पूरी तरह सील किए जाएंगे, कोरोनावायरस से अति प्रभावित उत्तर प्रदेश के 15 जिले 30 अप्रैल तक के लिए होंगे। आवश्यक सेवाओं के कुछ पास छोड़कर सारे मूवमेंट किये जायेगे बंद, पूरे प्रदेश भर में लॉकडाउन का पूरी सख्ती के साथ पालन किया जाएगा। जमात में शामिल हुए लोगो की वजह से अचानक से बढ़े मामलों के चलते सरकार को ऐसा फैसला लेना पड़ा।
सोमवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने लॉकडॉउन की अवधि बढ़ाने की बात को पत्रकारों के बीच रक्खा था।
आज रात 12 बजे से ये 15 जिले होंगे पूरी तरह सील-
- लखनऊ
- नोएडा,
- गाजियाबाद
- सीतापुर
- कानपुर
- आगरा
- फिरोजाबाद
- बरेली
- मेरठ
- शामली
- सहारनपुर
- बुलंदशहर
- वाराणसी
- महाराजगंज
- बस्ती