20 अप्रैल से चिन्हित क्षेत्रों में सीमित छूट का प्रावधान गरीब व दैनिक कामगारों की आजीविका को ध्यान में रखते हुए किया गया है । प्रधानमंत्री ने कहा कि जो रोज कमाते हैं और रोज की कमाई से अपनी जरूरतें पूरी करते हैं, वह मेरे परिवारीजन हैं।
श्री मोदी ने कहा कि मेरी सर्वोच्च प्राथमिकताओं में एक इनके जीवन में आई मुश्किल को कम करना है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के माध्यम से सरकार ने उनकी मदद करने का हरसंभव प्रयास किया है। अब नई गाइड लाइन बनाते समय भी उनके हितों का पूरा ध्यान रखा गया है। इस समय रबी फसल की कटाई का काम भी जारी है। केन्द्र सरकार और राज्य सरकारें मिलकर प्रयास कर रही हैं कि किसानों को कम से कम दिक्कत हो। देश में दवा से ले करके राशन तक पर्याप्त भंडार है। सप्लाई चैन की बाधाएं लगातार दूर की जा रही हैं। हेल्थ इंफ्राटेक्चर के मोर्चों पर भी हम तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि इसके बाद जिन राज्यों में हॉट-स्पॉट नहीं होंगे वहां कुछ शर्तों के साथ महत्त्वपूर्ण गतिविधियों की अनुमति दी जायेगी। उन्होंने कहा कि इस बारे में सरकार कल विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करेगी।