ममता बनर्जी का रिश्वतख़ोर मन्त्री गिरिफ़्तार!

● आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय

ई० डी० के अधिकारियों ने बंगाल के मन्त्री पार्थ चटर्जी को ‘शिक्षक भरती घोटाले’ मे गिरिफ़्तार किया है। उसकी चहेती अर्पिता मुखर्जी के घर से लगभग २१ करोड़ रुपये की नक़्द धनराशि बरामद की गयी है उसे भी बन्दी बना लिया गया है।

ज्ञातव्य है कि काफ़ी समय से अभ्यर्थियों से करोडों रुपये लेने की शिकायत की जा रही थी और दूसरी ओर, रेतीली चरित्रवाली बंगाल की मुख्यमन्त्री ममता बनर्जी मौन साधे अनदेखी करती रही।

ऐसे भ्रष्ट और कदाचारी नेताओं के लिए एकमात्र स्थान जेल है। ई० डी० के अधिकारियों को चाहिए कि वे क्या सत्ता और क्या विपक्षी दलों के नेता, जो भी अपराधी हों, उन्हें समभाव से गिरिफ़्तार कर, अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत करें।

(सर्वाधिकार सुरक्षित– आचार्य पं० पृथ्वीनाथ पाण्डेय, प्रयागराज; २३ जुलाई, २०२२ ईसवी।)