छत की ढलाई के महज कुछ घण्टों में सामुदायिक शौचालय हुआ जमींदोज

● नगर पंचायत अजुहा के विकास कार्यों की खुली पोल ।

● 28 जून शाम को छत की ढलाई के महज कुछ घण्टों में सामुदायिक शौचालय हुआ जमींदोज ।

कौशाम्बी (यूपी) : कौशांबी जिले की नगर पंचायत अजुहा के वार्ड नं 2 अंबेडकर नगर बैदाना बस्ती मुहल्ले में स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पंचायत द्वारा बनवाये जा रहे सामुदायिक शौचालय का टेंडर अधिशासी अधिकारी अझुवा सूर्य प्रकाश गुप्ता के अनुसार अन्नपूर्णा इंटरप्राइजेज अझुवा को मिला था । जिसके टैंक के ऊपर कमरे की छत डालने के महज कुछ घंटे में ही वह जमींदोज हो गई । जिसके साथ ही टैंक की छत भी जमीदोज हो गई । जिससे टैंक के अंदर पहले से बिछी पेयजल की पाइप लाइन भी फट जाने से मुहल्ले के लोग पीने के पानी के लिए भी तरसते हैं ।

आप लोग (विजुअल में) स्वयं देखिए कि किस प्रकार घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग इसके निर्माण में ठेकेदार द्वारा किया जा रहा था। लोगों का कहना है कि जिम्मेदारों की भारी कमीशनबाजी और ठेकों में स्वयं एवं अपने चहेतों की संलिप्तता के चलते ज्यादातर विकास के कार्यों में ऐसे ही गोलमाल किया जाता रहा है जिससे सरकारी धन के नुकसान के साथ साथ विकास कार्यों का सही लाभ नगर की जनता को नही मिल पाता है। यदि नगर के विकास के सभी कार्यों की सही मायने मे जांच हो तो जिम्मेदारों की करतूतों का खुलासा होना निश्चित है। लोगों ने नगर पंचायत के भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े सभी विकास कार्यों की निष्पक्ष जांच एवं उसके जिम्मेदार लोगों पर कठोर कार्रवाई की मांग कौशांबी के तेजतर्रार जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा से की है।

कौशांबी से आई.वी.24 न्यूज के लिए मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट