सचिवालय में कोविड-19 वैक्सीनेशन उत्सव मनाया गया

सचिवालय में कोविड-19 वैक्सीनेशन उत्सव दिनांक 12 अप्रैल 2021 और 13 अप्रैल 2021 को मनाया जा रहा है। इस अवसर पर सचिवालय के तमाम अधिकारी और कर्मचारियों द्वारा वैक्सीनेशन कराया गया।

प्रथम दिन अर्थात 12 अप्रैल 2021को ही 676 अधिकारियों ने इस टीकाकरण उत्सव में वैक्सीनेशन कराया। सचिवालय की कार्मिक नेता सीमा गुप्ता ने बताया कि वैक्सीनेशन का यह कार्य सचिवालय परिसर के बापू भवन के डिस्पेंसरी में कराया जा रहा है और यह कोरोना वैक्सीनेशन का कार्यक्रम सचिवालय प्रशासन विभाग द्वारा कराया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि पूरे भारत में 11 अप्रैल 2021 से 14 अप्रैल 2021 के मध्य कोरोना वैक्सीनेशन उत्सव मनाया जा रहा है।