पांच-पांच गांवों में बड़े पशु आश्रय स्थलों का निर्माण मनरेगा से कराया जायेगा:- जिलाधिकारी

जिलाधिकारी पुलकित खरे ने अवगत कराया है कि ग्रामीण क्षेत्रों में आवारा पशुओं द्वारा किसानों की खेती क्षतिग्रस्त करने को दृष्टिगत रखने हुए प्रत्येक तहसील के पांच-पांच गांवों में बड़े पशु आश्रय स्थलों का निर्माण मनरेगा से कराया जायेगा और पशु आश्रय के स्थलों के चयन हेतु संबंधित उप जिलाधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है कि वह पशु आश्रय हेतु तत्काल चिहिन्त कर सूची उपलब्ध करायें तथा पशु आश्रय का संचालन एजेंसियों के माध्यम से कराया जायेगा।

जिलाधिकारी ने बताया है कि सदर तहसील के ग्राम मंगोेलापुर, जतुली, मरई, मझिगवां रामगुलाम व सकारा में, शाहाबाद के ग्राम रामपुर कोड़ा, भाहपुर सपहा, करावां, मंसूरनगर व उमरसेढ़ा में, सण्डीला के ग्राम गौसगंज, बिलौनी, उमरताली, बंेहदरकलां व जरहा में, बिलग्राम के ग्राम अखवेलपुर मलवा, गौरा, मुड़िया खेड़ा, इब्राहिमपुर व शाहपुर गंगाा में तथा तहसील सवायजपुर के ग्राम बांसी, भरखनी, भोरापुर, मिरगावां एवं नादखेड़ा में पशु आश्रय स्थलों का निर्माण शीघ्र प्रारम्भ कराया जायेगा। ————————–