शक्ति भवन में कल राज्य की निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं, विद्युतीकरण कार्यों और ‘सौभाग्य योजना’ की प्रगति की समीक्षा बैठक कल मन्त्री श्रीकांत शर्मा ने की। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश के सभी अविद्युतीकृत राजस्व ग्रामों को 15 फरवरी तक विद्युतीकृत करने, कनेक्शन के ऑनलाइन अपडेशन में तेजी लाने और 24 जनवरी से सभी कनेक्शन ‘ई-संयोजन’ ऐप से जारी करने के आदेश दिए। आगामी गर्मियों में उपभोक्ताओं को निर्बाध बिजली देना सरकार की प्राथमिकता है। 21 हजार मेगावाट की संभावित मांग के दृष्टिगत नए 33/11केवी विद्युत उपकेंद्रों के निर्माण, पुराने उपकेंद्रों की क्षमता वृद्धि और फीडर सेपरेशन के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए।
Related Articles
नब्बे गांवों की विद्युत आपूर्ति बदहाल, लोगों में गुस्सा
January 11, 2018
0
राजस्व संग्रह अमीनों ने बुलंद की आवाज
February 6, 2019
0
सौभाग्य योजना के निःशुल्क कनेक्शनोँ के लिए गाँवो में कैम्पिंग कराये अधिकारी – आनन्द कुमार
September 19, 2018
0