हरदोई– जनपद के 337 अस्थाई पशुआश्रय स्थल, वृहद सरंक्षण केंद्र, पंजीकृत गौशाला, गोपाल गौशाला का ब्योरा ऑनलाइन किया जाएगा। ब्योरा ऑनलाइन होते ही एक क्लिक पर कोई भी व्यक्ति आश्रय स्थलों में संरक्षित किए गए गोवंशों की संख्या, गोवंश के लिए भूसा चारा की व्यवस्था के साथ ही अन्य जानकारियां कर सकेंगे।
मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी डॉ. आरपी शर्मा ने बताया पशुआश्रय स्थलों का ब्योरा ऑनलाइन होने के साथ ही गोवंश संरक्षण के लिए अनुमन्य धनराशि भी डीबीटी के माध्यम से पशुआश्रय स्थलों को सीधे ही दिए जाने की व्यवस्था की जा रही है। सभी आश्रय स्थलों व वृहद गौ संरक्षण केंद्र के प्रधान व सचिव के संयुक्त संचालित खातों का ब्योरा अपडेट कर दिया गया है। अब माह की 25 से 30 तारीख तक गोवंश की संख्या, भूसा खरीद व अन्य खर्चों का सत्यापन करवाने, एक से तीन तारीख तक सत्यापन करने के बाद भुगतान के लिए शासन को रिपोर्ट भेज दी जाएगी।