कछौना हरदोई – योगी सरकार द्वारा सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का निर्णय हवा हवाई साबित हो रहा है, सड़को का गड्ढायुक्त व जर्जर होना बहुत गंभीर समस्या है। लेकिन सरकार की मंशा के बावजूद अधिकारियों व ठेकेदारों की खाऊ-कमाऊ नीति में कोई बदलाव नहीं नजर आ रहा है। कछौना से गौहानी संपर्क मार्ग की हालत काफी जर्जर हो गई थी। जगह-जगह गड्डे होने के कारण आवागमन काफी दुष्कर हो गया था। यह मार्ग लखनऊ हरदोई मार्ग से गौहानी, मण्डलहिया होते हुए सण्डीला गौसगंज मार्ग में जुड़ता है। यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है। सड़क पूरी तरह उखड़ गई थी। इस मार्ग से प्रतिदिन कामीपुर , ज्ञानपुर , जब्बर खेड़ा , धंधार , गौहानी आदि ग्रामों के ग्रामीणों का आवागमन रहता था। इस मार्ग की दुर्दशा का जीर्णोद्धार के लिए सामाजिक कार्यकर्ता हेमंत सिंह ने विधायक राजकुमार अग्रवाल को अवगत कराया उन्होंने गंभीरता से लिए ग्रामीणों की समस्याओं को मुख्यमंत्री के सामने रखी जिस पर शासन द्वारा मार्ग के जीणोद्धार के लिए धनराशि स्वीकृत हो गई। इस संपर्क मार्ग का जीर्णोद्वार कार्य शुरु हो गया। परंतु विभागीय अधिकारियों और ठेकेदारों की खाओ कमाओ नीति के चलते मानकों को ताक पर रखकर ऐन केन प्रकरण निर्माण करा दिया गया। जिससे सड़क फिर से उखड़ने लगी जगह जगह बजरी फैल गई है। जिसके चलते हादसे होने की प्रबल संभावना बनी रहती है। लाखों रुपए खर्च होने के बाद भी आम जनमानस को लाभ नहीं मिल पा रहा है। ग्रामीणों का कहना इस मार्ग के जीणोद्धार का क्या औचित्य है। इसमें तरकोल व डस्टर का सही प्रयोग नहीं किया गया हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर विधायक ने इस मार्ग के निर्माण की उच्चस्तरीय जांच कराने की बात कही ग्रामीण विनोद , समसुद्दीन , हेमंत सिंह , संत कुमार यादव एडवोकेट ,अनूप सिंह , मेहंदी हसन आदि में निर्माण को लेकर काफी आक्रोश है।