कछौना हरदोई – सरकारें बदलती रहती है, जनप्रतिनिधि बदलते रहते हैं, लेकिन नहीं बदली है तो मात्र *एक किलोमीटर सड़क की तस्वीर* सड़क के एक टुकड़े ने क्षेत्र की पूरी तकदीर बदल कर रख दी है| अफसोस इतनी बड़ी समस्या होने के बाद भी आज तक मुद्दा नहीं बन सकी |
बताते चलें लखनऊ हरदोई मार्ग से पावर हाउस से बाईपास मार्ग सुठेना की हालत काफी जर्जर व गड्ढा युक्त है| खड़ंजा पूरी तरह उखड़ गया है| यह मार्ग लोक निर्माण विभाग के अंतर्गत आता है| नगर का मुख्य रेलवे फाटक बंद रहने के कारण व जाम की स्थिति बनी रहती है जिसके कारण ज्यादातर वाहन इसी बाईपास मार्ग से निकलना उचित समझते हैं| लेकिन मार्ग की हालत खराब होने के कारण उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है|
जय हिंद-जय भारत के सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र कुमार एडवोकेट ने बताया, इस मार्ग के जीर्णोद्धार के लिए कई बार जिला प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को अवगत कराया| परंतु इस मार्ग की किसी ने सुध लेना मुनासिब नहीं समझा| जिससे राहगीरों को दुर्घटना का खतरा बना रहता है| जर्जर व गड्ढा युक्त सड़क पर आए दिन कोई न कोई राहगीर चोटिल होता है| सड़कों को गड्ढा मुक्त करने के प्रदेश सरकार के दावे अब हवा-हवाई लग रहे हैं| इस मार्ग की दुर्दशा को देखने वाला कोई नहीं है| जय हिंद-जय भारत मंच ने इस समस्या को आगामी तहसील दिवस में जिला अधिकारी के समक्ष रखने का निर्णय लिया है l
रिपोर्टर ; P D GUPTA