दबंगों ने तोड़फोड़ करते हुए वृद्ध महिला सहित पूरे कुनबे को लोहे की रॉड से पीटा

कौशाम्बी : यूपी के कौशाम्बी जिले में कोतवाली पुरामुफ़्ती व सल्लाहपुर चौकी के अंतर्गत एक गरीब वृद्ध महिला अपने पुस्तैनी मकान में पश्चिम दिशा में रास्ते की तरफ घर का दरवाजा लगवा रही थी। जिसका विरोध करने के लिए पड़ोस के ही कुछ दबंगों ने गरीब जानकर लोहे की सब्बर, राड दरवाजे को तोड़ते हुए महिला सहित पूरे परिवार को मारा पीटा।

दबंगों ने धमकी देते हुए कहा कि अपनी जान बचाना चाहते हो तो घर का दरवाजा इधर मत लगाओ वर्ना जान से मार डालूँगा। उक्त महिला न्याय के लिए थाने व चौकी का चक्कर लगा रही है। रुकैया बानो पत्नी शेख खालिद मंसूरी निवासी अकबरपुर कोतवाली पुरामुफ़्ती जनपद कौशाम्बी ने बताया कि अपने घर में रास्ते की तरफ दरवाजा लगा रही थी। तभी गाँव के ही दबंग अपने परिजन व सहयोगियों के साथ आ कर दरवाजा तोड़ते हुए मुझे व मेरे पूरे कुनबे को मारा पीटा गया। जिसकी लिखित शिकायती प्रार्थना पत्र देकर महिला ने चौकी सल्लाहपुर में न्याय की गुहार लगाई है।

——–जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट