थाना अलापुर, बदायूँ के रमनगला में आपराधिक प्रवृत्ति के एक युवक का शव बरामद

बदायूँ से अंकित सक्सेना की रिपोर्ट । सब्सक्राइब करें और कराएं, देखें अपने आस-पास की ख़बरें

थाना अलापुर क्षेत्रांतर्गत ग्राम रमनगला में एक युवक का शव बरामद होने के सम्बन्ध में अपर पुलिस अधीक्षक नगर जनपद बदायूं जितेन्द्र कुमार श्रीवास्तव द्वारा मीडिया को जानकारी दी गयी ।

थाना अलापुर क्षेत्र के गाँव रमनगला मे पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या कर दी गयी । हत्या कर शव को तालाब के किनारे फेंक दिया गया ।

  • थाना अलापुर क्षेत्र के गाँव रमनगला मे पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को गोली मारकर हत्या ।
  • करीब सात वर्ष पूर्व थाना अलापुर क्षेत्र के ग्राम रमनगला का आर्येन्द्र पुत्र रवेन्द्र भगा ले गया था गाँव की एक लड़की ।
  • भागने के बाद से दिल्ली में था और एक सप्ताह पहले लॉकडाउन के कारण आया था घर ।
  • बीती रात आर्येन्द्र और लड़की के भाई कुंवरपाल में हुआ था विवाद ।
  • रात में आयी गोली चलने की आवाज ।
  • ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर रात में पहुँची पर दोनों पक्ष थे गायब ।
  • सुबह तालाब के किनारे पड़ा मिला आर्येन्द्र का शव ।
  • एस पी सिटी जितेंद्र श्रीवास्तव, क्षेत्राधिकारी दातागंज सतेन्द्र सिंह ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम को भेजा ।
  • ग्रामीणों के अनुसार “ये मामला है आनर किलिंग का” ।