हरदोई की बिलग्राम पुलिस से हुई मुठभेड़ के दौरान एक 25 हजार का इनामी अपराधी गोली लगने से घायल हो गया जिसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। यह हत्या जैसे अन्य कई गम्भीर मामलों में वांछित था।
एसपी विपिन कुमार मिश्र के मुताबिक बिलग्राम पुलिस को सूचना मिली थी कि एक बदमाश अपने साथी के साथ किसी वारदात को अंजाम देने जा रहा है। पुलिस व स्वाट टीम को जब मुखबिर के बताए गए पते पर बदमाश को रोकने के लिए लगाया गया तो बदमाश रुके बिना भागने लगा और साथी फायर करने लगा। वहीं पुलिस द्वारा चलाई गई गोली बदमाश के पैर में लगी जिससे वह गिर गया और उसका साथी भाग निकला । घायल बदमाश ने अपना नाम अमर पाल उर्फ कल्लू 47 पुत्र छोटेलाल कश्यप निवासी बेनीगंज बताया । यह 25 मार्च को बेनीगंज में महिला की हत्या में शामिल था और 25 हजार का इनामी है। इसके विरुद्ध सीतापुर, बरेली में भी कई आपराधिक मामले दर्ज थे और हिस्ट्रीशीट भी खुली थी।