अम्बेडकर नगर– यूपी 100 की पी.आर.वी. 2549 को थाना अकबरपुर से एक कालर आलोक सिंह ने बताया कि लोहिया भवन के सामने हवाई पट्टी अकबरपुर-टाण्डा रोड पर बोलेरो ने एक मोटर साइकिल को टक्कर मार दी है । पी.आर.वी. ने तत्काल मौके पर पहुंच कर देखा कि मोटर साइकिल सवार तीन व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए हैं । जिनमें से एक व्यक्ति का सिर फट गया था और एक व्यक्ति के पैर की हड्डी टूट गयी थी । पी.आर.वी ने तत्काल घायलों को जिला अस्पताल अकबरपुर मे भर्ती कराया और घायलों के परिजनों को सूचित किया ।
Related Articles
तेज रफ़्तार चारपहिया वाहन ने बाइक सवार को मारी ज़ोरदार टक्कर, हालत नाज़ुक
January 29, 2021
0
बाइक से टकराकर पलटी दूल्हे की बोलैरो, दुल्हन समेत सात लोग घायल
April 25, 2018
0
बाइक की टक्कर लगने से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत
March 18, 2018
0