चक्रवाती तूफान ओखी जो अरब सागर के पूर्व मध्य में केन्द्रित था उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढ गया है । यह इस समय सूरत से करीब दो सौ नब्बे किलोमीटर दक्षिण-दक्षिण पश्चिम तथा मुंबई से एक सौ साठ किलोमीटर पश्चिम-दक्षिण- पूर्व में सक्रिय है। इसके उत्तर-उत्तर पूर्व दिशा में आगे बढकर कमजोर पडने और आज आधी रात तक अधिक दवाब वाले क्षेत्र के रूप में दक्षिणी गुजरात में सूरत और इसके पास के उत्तरी महाराष्ट्र तट को पार करने की संभावना है। पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अनुसार कल सुबह तक सौराष्ट्र और दक्षिणी गुजरात में हल्के से सामान्य तक वर्षा हो सकती है।