कौशाम्बी- जिला कौशाम्बी के कोखराज थाना क्षेत्र के मूरतगंज ब्लॉक अन्तर्गत ग्राम सभा सर्वाकाजी में महीनों से पूरे मुहल्ले में चारों ओर गंदगी का साम्राज्य फैला हुआ है, जिसके कारण मुहल्ले वासियों का जीना दूभर हो गया है। ग्राम सभा सर्वाकाजी का दबंग व्यक्ति राम भवन मौर्य है, जो अपने घर के पास एक गड्ढा खोदकर गंदा पानी बहा कर गंदगी फैला रहा है, जहां लोगो का बैठना उठना है। ग्रामीणों का कहना है कि इस गांव में विकास ना होने के कारण चारों ओर फैली गंदगी के कारण पूरे मुहल्ले में मक्खियों और मच्छरों का साम्राज्य फैला हुआ है ,जिससे तरह-तरह की बीमारियों के फैलने का डर बना रहता है । बांके लाल पुत्र प्रद्मुम्न कुशवाहा ,संजय कुशवाहा आदि लोगो का आरोप है कि राम भवन मौर्य को मना करने के बावजूद भी नहीं मान रहा है और दबंगई दिखाता रहता है व आये दिन गाली गलौज करता है। जिसकी शिकायत कई बार ग्राम-प्रधान व सेक्रेटरी से की गई लेकिन कोई ध्यान नही दे रहा है जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है ।
जिला ब्यूरो चीफ आई वी 24 न्यूज़ कौशाम्बी से मसुरिया दीन मौर्य की रिपोर्ट 9621680231