रामू बाजपेयी –
पाली (हरदोई)- रविवार को उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष विमलेश दीक्षित के निर्देश पर नगर में उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष अनमोल बाजपेयी के नेतृत्व में मास्क वितरण अभियान चलाया गया, जिसमें उन्होंने नगर के व्यापारियों व राहगीरों को मास्क वितरित किये और उन्हें कोरोना के विषय ने जागरूक किया।
इस अवसर पर श्री बाजपेयी ने कहा कि मास्क का प्रयोग हमारे लिए बेहद जरूरी है हमें आवश्यक रूप से इसका प्रयोग करना चाहिए इसके अलावा उन्होंने सभी व्यापारियों से सोशल डिस्टेन्सिंग आदि को पालन करवाने की भी अपील की। आपको बताते चलें कि लॉक डाउन में श्री बाजपेयी के द्वारा तरह तरह से लगातार जरूरतममन्दों तक राहत सामग्री आदि का वितरण किया जा रहा है जिससे नगर व आसपास उनकी काफी प्रसंशा हो रही है। इस मौके पर अनुज मिश्र, अरविंद बाजपई आदि मौजूद रहे।