डॉ० पृथ्वीनाथ पाण्डेय-
१७ वर्षों-बाद हरियाणा की २० वर्षीया मानुषी छिल्लर ने आज (१८ नवम्बर, २०१७ ई०) वर्ष २०१७ की ‘मिस वर्ल्ड’ की उपाधि जीत ली है।
यह आयोजन चीन की सान्या सिटी में किया गया था। १०८ देशों की सुन्दरियों को पीछे छोड़ते हुए, भारत की मानुषी ने स्वयं को सर्वजेत्री सिद्ध किया है; दूसरे स्थान पर मिस मेक्सिको और तीसरे स्थान पर मिस इंग्लैण्ड रहीं। स्मरणीय है कि इससे पूर्व, वर्ष २००० में प्रियंका चोपड़ा ने ‘मिस वर्ल्ड’ की उपाधि जीती थी।