ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलटी, 24 महिलाएं घायल

पांच की हालत गंभीर जिला अस्पताल रिफर

            मुण्डन संस्कार करा कर घर लौटते समय ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गयी जिसमे बैठी दर्जनो महिलाये घायल हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस ने घायलो को सीएचसी मे भर्ती कराया है जहा पर छः महिलाओ की गम्भीर हालत देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।
    कोतवालीक्षेत्र के गाॅव शाहपुर पवार का मजरा हीरापुरवा निवासी रमेश के पुत्र का मुंडन हरदोई के बूढेबाबा मंदिर से करा कर ट्रैक्टर ट्राली से वापस गाॅव जा रहे थे कि राघौपुर के निकट शुक्रवार की देर साम ट्रैक्टर अनियंत्रित हो कर पलट गया जिसमे बैठी गाॅव  निवासिनी नन्हक्की 55पत्नी हरिशंकर ,महदेई45पत्नी बाबूलाल,सुनतारा56पत्नी नेकराम,बब्ली20पुत्री भूपनरायन,रामदुलारी60पत्नी श्रीकृष्ण,सुनीता32पत्नी तोताराम,रश्मी45पत्नी राम विकाश,सोमवती 60पत्नी छम्मीलाल,निशा18पुत्री मोहन,रामवती56पत्नी राम शंकर घायल हो गयी सूचना पर पहुची पुलिस ने सभी को सीएचसी मे भर्ती कराया जहा पर नन्हक्की,महदेई,सुनतारा,रामदुलारी,सुनीता,सोमबती की गम्भीर हालत देख चिकित्सको ने जिला अस्पताल रिफर कर दिया है।