कौशाम्बी : सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई रेलवे क्रासिंग से पश्चिम छोर कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर लगभग डेढ़ सौ मीटर दूर खंभा न 890 के 20/22 झाड़ियों में बीते मंगलवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव पाया गया था। सूचना पर अजुहा चौकी पुलिस घटनास्थल पर पहुचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था ।
सैनी कोतवाली क्षेत्र के धुमाई रेलवे क्रॉसिंग से पश्चिमी छोर कानपुर से प्रयागराज की ओर जाने वाले रेलवे ट्रैक पर 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव पाया गया था । ग्रामीणों ने युवक के शव को रेलवे ट्रैक पर देखा तो अजुहा चौकी पुलिस को सूचना दी। सूचना पर अजुहा चौकी पुलिस के साथ सैनी एस आई तीर्थराज यादव घटना स्थल पर पहुच शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।लेकिन शव की शिनाख्त नही हो सकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शव की शिनाख्त में जुटी थी ।
शुक्रवार को पुलिस ने युवक की शिनाख्त कर ली है। पुलिस के अनुसार युवक की शिनाख्त सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के वार्ड नं 6 कृष्णा नगर निवासी बब्लू पुत्र परमसुख सरोज 35 वर्ष के रूप में की गई । युवक की शिनाख्त मृतक के पिता परमसुख ने करते हुए सैनी पुलिस को शिकायती पत्र दे कर बताया कि बबलू की शादी नही हुई थी। वह चार वर्ष पहले पंजाब के लुधियाना में रहकर मजदूरी कर एक वर्ष पहले वह लुधियाना छोड़कर आ गया और अजुहा स्थित रसूलपुर मढियामई वार्ड न0 4 में बनी कांशीराम कालोनी में मजदूरी करने लगा। इसी दौरान वही मजदूरी कर रही एक महिला से युवक का प्रेम प्रसंग हो गया और दोनों कालोनी में ही रहने लगे। मृतक बबलू के पिता परमसुख की माने तो बबलू की प्रेमिका के सम्बंध काशीराम कालोनी में रह रहे एक लड़के से भी था।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार को बबलू की प्रेमिका अपने दूसरे प्रेमी छोटेलाल पुत्र शीतल निवासी नगर पंचायत अजुहा वार्ड नंबर सात बहुआ के साथ मिलकर बबलू के साथ मारपीट किया गया था। मारपीट के दौरान बबलू लहूलुहान होकर जख्मी हो गया था और मंगलवार की भोर में किसी को बगैर बताए बबलू ने कालोनी छोड़ दिया था। उसके एक घण्टे बाद बबलू का शव रेलवे ट्रैक पर पाया गया। परमसुख ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाते हुए कार्यवाही की मांग की है । हालांकि शुक्रवार को परिजनों ने मृतक युवक का अंतिम संस्कार कर दिया है।
जिला ब्यूरो चीफ एम डी मौर्य की रिपोर्ट