शराब पीने से युवक की मौत

            बेनीगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सिकन्दरपुर निवासी एक 45 वर्षीय अधेड़ की अधिक मात्रा में शराब पीने से मौत हो गयी। परिजनों ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है।
             मालूम हो कि देवीदयाल पुत्र स्व रामस्वरूप शराब पीने का लती था । सूत्र बताते है की दोपहर देवीदयाल ने गांव में जमकर कच्ची शराब पी थी ।नशा काफूर होने पर वह कस्बे को आया और भारतीय स्टेट बैंक के सामने स्थित देशी शराब ठेके पर जमकर शराब पी तथा यहीं ठेके के सामने काफी देर तक बेहोश पड़ा रहा। उधर से गुजरे एक ग्रामवासी ने परिजनों को इसकी सूचना दी । परिजन उसे एक ठेलिया पर लादकर घर लिए जा रहे थे कि रास्ते मे ही उसने दम तोड़ दिया।
             मृतक के भाई जगदम्बा पुत्र रामस्वरूप ने इसकी सूचना स्थानीय थाने को दी । इस सूचना पर पहुचे एसआई ज्ञानेश दुबे ने मौके का जायजा लेकर व मृतक का पंचनामा भर कर डाक्टरी परीक्षण के लिए भेजा है। गौरतलब हो कि इन दिनों इस क्षेत्र में कच्ची शराब का व्यवसाय कुटीर  उधोग धंधो की तर्ज पर फल फूल रहा रहा है । ग्राम सिकन्दरपुर , मढिया , डखोना , महादेव पुरवा , मोतीखेड़ा , भदहा , कमराबाद , पिपरी ,सिंहपुर , ठाकुरगंज , सुखईपुरवा , जमुनिहा  आदि इसके प्रमुख व्वयसायिक केंद्र है । स्थानीय  पुलिस इस पर अंकुश लगा पाने में अक्षम साबित हो रही है । यदि इसी प्रकार से यह व्यवसाय पनपता रहा तो मौतें होती रहेंगी ।