विकासखंड कछौना के ग्राम मल्हपुर में विद्युतीकरण के लिए एचसीएल फाउंडेशन द्वारा लगाई गई सौर ऊर्जा मिनी ग्रिड पर कार्यरत कर्मी युवक की एलईडी लाइट सही करने हेतु चपेट में आने से गुरुवार की सायं दर्दनाक मौत हो गई ।
बताते चलें कि ग्रामीण क्षेत्र में विद्युतीकरण के सौर ऊर्जा प्लांट लगाए गए हैं जिससे ग्रामीणों को बेहतर प्रकाश व्यवस्था मिल सके । इसी तरह मल्हपुर में सौर ऊर्जा मिनी ग्रिड स्थापित है । जिसमें गांव के पच्चीस वर्षीय युवक रामजी मौर्य इलेक्ट्रीशियन के पद पर कार्यरत है । वह गुरुवार सायं एलईडी लाइट सही करने हेतु पोल पर चढ़ा, लेकिन विभागीय कर्मियों की छोटी सी मानवीय भूल के कारण वह युवक विद्युत लाइन की चपेट में आने के कारण विद्युुत पोल से नीचे गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई । इस घटना के बाद विभागीय कर्मी प्लांट छोड़ कर भाग गये । इस घटना से परिवार पर दुःख का पहाड़ टूट पड़ा, परिवार में कोहराम मच गया । मां-पिता, पत्नी व परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है । परिजनों ने एचसीएल फाउंडेशन को सूचना दी । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया था । शव का अंतिम संस्कार शुक्रवार को गांव में ही कर दिया गया । रामजी मौर्य का एकलौता छोटा बच्चा तीन वर्षीय है जिसके ऊपर से पिता का साया उठ गया । एचसीएल फाउंडेशन ने इस दुख की घड़ी में परिवार को ढांढस बंधाया । एचसीएल फाउंडेशन ने परिवार को पांच लाख की आर्थिक सहायता पुत्र को 12वीं तक की निशुल्क शिक्षा व पत्नी को आठ हजार रूपये मानदेय पर रोजगार देने का वायदा किया है ।